छत्तीसगढ़: गर्मी से हो रहे लोग बेहाल, पारा पहुंचा 46 डिग्री, कही-कही लूँ के आसार …
रायपुर।। प्रदेश में बढ़ती गर्मी के प्रकोप से लोग परेशान हो रहे है । गुरुवार को छत्तीसगढ़ में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। प्रदेश के सभी संभागो में लू जैसी स्थिति बनी रही।
Read More:-नेपाल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे SRI के शिक्षक और छात्र, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल पुरूष प्रतियोगिता में शामिल…
मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहा है। वहीं बस्तर संभाग में यह सामान्य या सामान्य से आसपास एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा तक पहुंचा। बता दें की सबसे ज्यादा तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस मुंगेली में दर्ज हुआ है , बिलासपुर में 44.6 डिग्री सेल्सियस, रायपुर में 44.1, दुर्ग में 43.3, राजनांदगांव में 42.8, पेण्ड्रा रोड में 42.1 इसके अलावा अंबिकापुर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। एक दिन पूर्व तक रायगढ़ का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया था। मात्र जगदलपुर में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। हालंकि बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई है।

Read More:-अमेजन प्राइम वीडियो ने 125 करोड़ में ख़रीदे पोन्नियिन सेलवन के राइट्स, 30 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म…
मौसम विभाग से मिली सुचना के अनुसार शुक्रवार को एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक बनी हुई है। प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में उत्तर से गर्म और शुष्क हवा रही है, जबकि दक्षिण भाग में तुलनात्मक रूप से ठंडी और नमी युक्त हवा का आगमन लगातार जारी है। वहीं प्रदेश में 29 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। राज्य के एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है।
Read More:-भारत ने किया कमाल, अब देश में होंगी इंटरनेट स्पीड की तेज़ रफ्तार,दुनिया रहे गई हैरान…
वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश का मध्य और उत्तरी भाग लू की चपेट में आ चुका है। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग में हलाकान कर देने वाली गर्मी ने जनजीवन पर असर डाला है। छत्तीसगढ़ के अधिकांश शहरों में लू जैसे हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। रायपुर ,राजनांदगांव ,दुर्ग और बिलासपुर में तापमान लगातार गर्म बना हुआ है । साथ ही सीएम भूपेश बघेल ने गर्म हवाओं को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर पीने के पानी की व्यवस्था सहित कई निर्देश दिए हैं।

