April 19, 2026

रोजा इफ्तार : राज्यपाल और सीएम हुए शामिल, अच्छाई अपनाने के लिए प्रेरित करता है रमजान का महीना- सीएम

0
E18012612408ED1FC255AECF7344B86C

रायपुर || राज्यपाल अनुसुईया उइके और सीएम भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में दावते-रोजा-इफ्तार में शामिल हुए और प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए दुआ मांगी।

join whatsapp


Read More:-YouTube : अब वीडियो देखते समय नही आएगा विज्ञापन, ऐसे कर सकते है स्किप…


Read More:-एसआरयू में “नृत्य ऑन द बीट”, आज हुआ ऑडिशन…

राज्यपाल उइके ने दावते रोजा इफ्तार में सभी समुदाय के धर्म गुरूओं को एक साथ आमंत्रित कर आपसी भाईचारा और खुशहाली से मनाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसके लिए सीएम बघेल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना बुराई का त्याग करने के लिए प्रेरित करता है और अपनी धार्मिक मान्यता के अनुरूप व्यक्ति को सदाचरण की तरफ ले जाता है। उन्होंने दावते रोजा इफ्तार में सभी धर्म गुरूओं के शामिल होने पर उसे गंगा-जमुनी तहजीब का अनुपम उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए यह एकजुटता और आपसी भाईचारा महत्वपूर्ण है।


Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय ने चलाया स्वच्छता अभियान, लोगो को किया जागरूक…

साथ ही सीएम भूपेश बघेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि रमजान का महीना इबादत का महीना है। इस महीने में लोग रोजा रखकर ईश्वर की आराधना करते हैं। यह एक ऐसा महीना है जो इंसान को बुराई से अच्छाई की तरफ चलने के लिए प्रेरित करता है। रोजा खुदा की इबादत का एक ऐसा जरिया है जो रोजेदार को उस दुनिया के साथ-साथ इस दुनिया के लिए भी लायक बनाता है। इस पवित्र महीने में सभी के मन के भाव एक हो जाते हैं, सभी का लक्ष्य एक हो जाता है। सभी एक जैसा तप करते हैं और एक जैसी अनुभूतियों से गुजरते हैं। भावों और अनुभूतियों का एक हो जाना ही आध्यात्म की चरम ऊंचाई है।


Read More:-दांतों के दर्द को कम करे ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *