श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय ने चलाया स्वच्छता अभियान, लोगो को किया जागरूक…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय ने उन्नत भारत अभियान(UBA) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत भटगांव और धनेली गांव में स्वच्छ भारत अभियान का संदेश लेकर स्वच्छता अभियान चलाया । अभियान का मार्गदशन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह ने किया।
Read More:-दांतों के दर्द को कम करे ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत…
इस अभियान में, उन्नत भारत अभियान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने गांव के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जिसमें गांव की सड़कों, नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया और साफ सफाई की गई ।

Read More:-हल्के में न ले डायबिटीज को, जानिए क्या कहता है रिपोर्ट…
इस अभियान में UBA की संयोजक और श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय की डीन डॉ.अनुभूति कोशले, NSS के संयोजक और मेकनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के कमल कुमार प्रधान, एवं सदस्य तरुण सोनवानी, मिशा मार्टिन और छात्रों ने भाग लिया।

इस अभियान के लिए श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय ने कुलपति डॉ. एस. के. सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ को शुभकामनाएं दी…
Read More:-कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता,पीएम की अहम बैठक शुरू, छत्तीसगढ़ सीएम बैठक में हुए शामिल…

Read More:-MPSC : युवाओं के लिए अच्छी खबर, स्टेनोग्राफर के 253 पदों पर भर्ती…



