सोमवार को 6 फीसदी ज्यादा रही कोरोना दर, देश भर में हुई 30 मौते…
नई दिल्ली : कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को कोरोना संक्रमण की दर 6 फीसदी से ज्यादा रही और इस बीमारी की वजह से एक मरीज की मौत हो गई। बीते दिन कोरोना संक्रमण की केवल 15,742 जांच हुई हैं। इस जांच में 1,011 संक्रमण के नए मामले मिले हैं और एक मरीज की मौत हुई है। दिल्ली में इस समय 4168 सक्रिय मामले हैं।
देश में एक दिन में कोरोना विषाणु संक्रमण के 2,541 मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 4,30,60,086 हो गई। वहीं, संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 16,522 पर पहुंच गई, जो कुल मामलों का 0.04 फीसद है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से 30 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,22,223 हो गई है।
Read More :- गधे से बांध खीचा Ola Scooter और कहा, ‘ओला कंपनी के दोपहिया वाहन न खरीदें’…

चौबीस घंटे में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 649 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 फीसद है। संक्रमण की दैनिक दर 0.84 फीसद और साप्ताहिक दर 0.54 फीसद है। देश में अभी तक कुल 4,25,21,341 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोरोना से मृत्यु दर 1.21 फीसद है।
Read More :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया महाप्रभु वल्लभाचार्य को नमन…
वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोरोनारोधी टीकों की 187.71 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। देश में चौबीस घंटे में संक्रमण से 30 मौतें हुई जिनमें केरल में 24, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश में दो-दो और दिल्ली व मिजोरम में एक-एक मरीज की मृत्यु हुई। देश में अभी तक संक्रमण से कुल 5,22,223 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,47,834, केरल के 68,843, कर्नाटक के 40,057, तमिलनाडु के 38,025, दिल्ली के 26,167, उत्तर प्रदेश के 23,505 और पश्चिम बंगाल के 21,201 लोग थे।

