सीजी ब्रेकिंग: बच्चों के बाद अब शिक्षकों की भी मिलेंगी गर्मी की छुट्टी, देखें आदेश…
रायपुर। राज्य सरकार के आदेश पर छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग (chhattisgarh school education department) ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी की घोषणा के बाद अब शिक्षकों के लिए भी छुट्टियों की घोषणा कर दी है।
Read More:-भारत के रूस के साथ बढ़ते संबंधों पर अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले सलाहकार…
दरअसल 20 अप्रैल को दो महीने पुराने आदेश में संशोधन करते हुए स्कूली बच्चों की गर्मी छुट्टी 20 दिन पहले ही घोषित कर दि गई है। नए आदेश के मुताबिक 24 अप्रैल से स्कूली बच्चों की गर्मी छुट्टी प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए पहले ही स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। अब शिक्षकों के लिए भी छुट्टियों का एलान कर दिया गया हैं।
देखें संशोधित आदेश-

Read More:-भारत-ब्रिटेन : एक अरब पाउंड के समझतौं का एलान करेंगे बोरिस जॉनसन, शुक्रवार को होगी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात…
अब छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों को भी छुट्टी मिलेगी। हालांकि शिक्षकों का प्रशिक्षण और अन्य प्रशासनिक गतिविधि चलती रहेगी। बुधवार को जो आदेश जारी किया गया था, उसमें संशोधन करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने नया आदेश जारी कर दिया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कई जिलों में इन दिनों लू के हालात हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों को लेकर सबसे ज्यादा चिंता हो रही थी। जिसके बाद कल छत्तीसगढ़ सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में बच्चों के लिए छुट्टियां घोषित हुई थी। वहीँ अब नए आदेश के मुताबिक छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों के लिए भी छुट्टी का एलान किया गया है।
Read More:-नेपाल साहित्य अकादमी ने किया एसआरयू के शोधनिर्देशक एवं शोधार्थियों का सम्मान…
स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, 24 अप्रैल से 14 जून तक सभी निजी और शासकीय स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। 15 जून से स्कूल खुलेंगे। सीएम भूपेश बघेल ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया।

आदेश के मुताबिक, “भीषण गर्मी के कारण राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से ग्रीष्म अवकाश प्रारंभ कर दिया जाए। केवल कुछ विषयों में एंड लाइन असेसमेंट 25 अप्रैल को किया जाना है। उन विषयों में जो विद्यार्थी एंड लाइन के असेसमेंट के लिए स्वेच्छा से स्कूल आना चाहते हैं, उनका उन विषयों का एंड लाइन असेसमेंट 25 अप्रैल को किया जाएगा। इसके बाद अगले शिक्षा सत्र के लिए स्कूल 15 जून से फिर खुलेंगे। यह आदेश शासकीय एवं निजी दोनों प्रकार के स्कूलों पर लागू होगा।”
Read More:-CBSE : एक कक्षा में 18 छात्र ही दे सकेंगे परीक्षा, देंखे टर्म-2 परीक्षाओं के जारी दिशा-निर्देश…

