टी-20 वर्ल्ड कप: कई भारतीय खिलाड़ी अमेरिका की टीम में शामिल, कुल 20 टीमें उतरेंगी टूर्नामेंट में…

Read More:-व्यापमं परीक्षा : पीईटी, पीपीएचटी, प्री एमसीए के साथ ही अन्य परीक्षाओं की तारीख तय,परीक्षार्थियों को नहीं देनी होगी फीस…
टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी तय हुई साथ ही आईसीसी की बैठक में वेस्टइंडीज और अमेरिका में संयुक्त रूप से इसका आयोजन किए जाने पर निर्णय लिया गया। बतौर मेजबान इसी के साथ अमेरिका के पहले टी20 वर्ल्ड कप में उतरने का रास्ता भी साफ हो गया है। बता दें की कुल 20 टीमें टूर्नामेंट में उतरेंगी। एवं अमेरिका अभी आईसीसी का एसोसिएट सदस्य है। वहां क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के कारण मैच कराने का फैसला लिया गया है।
Read More:-WhatsApp देगा जल्द ही अपने यूजर्स को नई सुविधा, जानिए क्या होगा नया…
पहले से कई भारतीय खिलाड़ी अमेरिका की टीम में शामिल हैं तो अब टी20 वर्ल्ड कप में और अधिक भारतीय खेलते हुए दिख सकते हैं। अमेरिका की ओर से टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले खिलाडिय़ों की बात करें तो कुल 27 खिलाड़ी इसमें शामिल हैं। इसमें 7 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका जन्म भारत में हुआ और बाद में वे अमेरिका चले गए।
इसमें पंजाब के जसकरण मल्होत्रा, गुजरात के मोनक पटेल, महाराष्ट्र के सुशांत, गुजरात के ही निसर्ग, महाराष्ट्र के सौरभ, पंजाब के सनी और गुजरात के ही तिमिल पटेल शामिल हैं। इसके अलावा 2 से 3 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनके माता-पिता कई साल पहले भारत से अमेरिका चले गए थे।
Read More:-छत्तीसगढ़ : व्यापमं द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं की तारीख जारी, अभ्यर्थियों से नहीं ली जा रही परीक्षा शुल्क…
खिलाड़ी-
अमेरिका की टी20 टीम में वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के भी खिलाड़ी हैं। बता दें की कई खिलाड़ी अपने देश में मौका नहीं मिलने के कारण अमेरिका का रूख कर रहे हैं। लेकिन उन्हें वहां खेलने के लिए कुछ साल घरेलू टूर्नामेंट खेलना जरूरी होता है। तभी वे अमेरिका की टीम से खेलने के लिए पात्र हो सकेंगे। अमेरिका की टीम को 2019 से टी20 और वनडे इंटरनेशनल खेलने की मान्यता मिली हुई है। अमेरिका अभी एसोसिएट सदस्य है। ऐसे में वह टेस्ट नहीं खेल सकता है।


