आरोहण 2022 : 7-9 अप्रेल तक होगा राज्यस्तरीय महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन…
रायपुर || श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर में स्टेट लेवल इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन “आरोहण 2022” का आयोजन किया जा रहा है । यह कॉम्पिटिशन 7,8 और 9 अप्रैल को विश्वविद्यालय परिसर रायपुर में आयोजित किया जाएगा । इस कॉम्पिटिशन में भाग लेने के लिए प्रतिभागी 2 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं ।
For Registration click on the link: :- https://forms.gle/g918gyLPD8Ls7N58A
इस स्टेट लेवल कॉम्पिटिशन में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल ,चैस, टेबल टेनिस और कैरम जैसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है ।
Read More:-कोरोना संकट के बीच लासा फीवर ने बढ़ाई मुसीबत, कोविड जैसे है लक्षण…
बता दें कि कॉम्पिटिशन में वॉलीबॉल और बास्केटबॉल के प्रथम विजेता को 11,000 रूपये और द्वितीय विजेता को 5100 रूपये का इनाम दिया जाएगा वही बैडमिंटन, चैस, टेबल टेनिस, कैरम में प्रथम पुरस्कार 5100 रूपये और द्वितीय पुरस्कार 3100 रु. रखा गया है ।

Read More:-पक्षकारों के लिए मेहनत करते हैं अधिवक्ता- मुख्यमंत्री भूपेश…
3 दिवसीय इस प्रतिस्पर्धा का मार्गदर्शन विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ. जे.के. उपाध्याय और कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह करेंगे । वही प्रतिस्पर्धा के समन्वयक डॉ. जितेंद्र शर्मा, क्रांति देवांगन,मोनिका मिश्रा होंगी ।


