April 21, 2026

राजधानी का अधिकतम तापमान पहुंचा 42 डिग्री, बनने लगे लू के आसार…

0
temperature_2990403_835x547-m

छत्‍तीसगढ़ के लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म और शुष्क हवा के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और गर्मी में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा। एक्यूवेदर के अनुसार मंगलवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा।join whatsapp

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी चरम पर होगी। अभी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा। इन दिनों रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब लू के आसार बनने लगे हैं।

Read More :- तेलंगाना सीएम राव ने पीएम मोदी को लिखा खत, यूक्रेन से लौटे छात्रों को भारत में दाखिला देने की मांग…

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवा आ रही है। इसके कारण ही अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है। न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

Read More :- छत्तीसगढ़ : ऑफलाइन परीक्षा को लेकर न्यूज़ हुई वायरल, सीएम ने कहा फेक न्यूज़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *