वैलेंटाइन वीक का आज पहला दिन, रोज डे पर करे ये…
7 फरवरी को रोज डे मनाया जा रहा है. वैलेंटाइन डे को प्रेमियों का दिन कहा जाता है. 14 फरवरी को हर साल वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है रोज डे के साथ और अंतिम यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. आज से इसकी शुरूआत हो गई है. लोग अपने प्रेमी अथवा जीवनसाथी, दोस्तों को गुलाब देते हैं. लोग इस दिन का पूरे साल इंतेजार करते हैं. यह पार्टनर से अपना प्यार जाहिर करने वाला दिन होता है. प्रेमी एक दूसरे के प्रति अपने प्रेम का इज़हार वैलेंटाइन कार्ड भेजकर, फूल आदि देकर करते हैं. लाल गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है, इसलिए आज के दिन सबसे ज्यादा लोग लाल गुलाब के लिए ही बेताब रहते है, जिसे वो अपने प्रेमी को देकर अपने प्यार का इज़हार करते हैं. पीले गुलाब का इस्तेमाल अपनी दोस्ती की शुरुआत के लिए कर सकते है, और इससे अपने भाव प्रकट कर सकते है. और इन सब में खास है सफेद गुलाब, वैसे तो सफ़ेद गुलाब का फूल बहुत ही मुश्किल से मिलता है, लेकिन सफ़ेद गुलाब आप अपने प्रेमी को देकर सारे गिले शिकवे खत्म कर मांफी मांग सकते हैं. इतना ही नहीं इस दिन आप अपने प्रेमी के लिए कुछ खास बना के इंप्रेस कर सकते हैं.
इस पूरे हफ्ते में कपल्स एक दूसरे को फूल, तोहफे, चॉकलेट आदि गिफ्ट्स देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं. वैलेंटाइन वीक के हर दिन का अपना अलग महत्व होता है.
वैलेंटाइन वीक 2022 लिस्ट (Valentine Week 2022 Full List)

7 फरवरी- रोज डे (Rose Day 2022)
8 फरवरी- प्रपोज डे (Propose Day 2022)
9 फरवरी- चॉकलेट डे (chocolate day 2022)
10 फरवरी- टेडी डे (Teddy Day 2022)
11 फरवरी- प्रॉमिस डे (Promise Day 2022)
12 फरवरी- हग डे (Hug Day 2022)
13 फरवरी- किस डे (Kiss Day 2022)
14 फरवरी- वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2022)
