May 2, 2026

दिव्यांग आयुष कुंडल की कला के मुरीद हुए पीएम,लोगों से किया पेंटिंग देखने का आग्रह…

0
PM-MODI-2-390x220


कहते हैं, इंसान में हौसला और दृढ़ इच्छा शक्ति हो, तो उसके लिए हर काम सरल हो जाता हैं इसी बात को चरितार्थ किया है मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह निवासी आयुष कुंडल ने। जो एक स्वस्थ आदमी नहीं कर सकता वह एक दिव्यांग ने कर दिखाया। आयुष दिव्यांग होकर पैरों से अद्भुत पेंटिंग बनाने में माहिर है । उन्होंने इसी कला के बदौलत कई पुरस्कार जीते हैं।

Read More:नौकरी :सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के लिए 554 पदों पर होगी भर्तियाँ…

join whatsapp


बता दें की अपनी इसी प्रतिभा के दम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अपनी जिंदगी का सपना पूरा किया। आयुष ने परिजनों के साथ दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें तस्वीर भेंट की। आयुष की इस कला के पीएम भी मुरीद हो गए और उन्होंने ट्विटर पर आयुष के साथ मुलाकात की फोटो शेयर करने के साथ तारीफ की हैं । पीएम के इस ट्वीट को कई लोगों ने फॉलो किया। उन्होंने देशवासियों से आयुष कुंडल को टेग कर पेंटिंग्स यूट्युब पर देखने के लिए आग्रह किया है।

Read More:-SRI नर्सिंग शहडोल: वर्ल्ड टीबी डे, विश्व स्तर में टीबी की दशा पर हुई चर्चा…

आयुष लेटे-लेटे केवल सीधे पैर के अंगूठे और उंगली के बीच कलम फंसा कर उम्दा तस्वीरों को उकेरते है।सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से बड़वाह निवासी प्रतिभावान कलाकार आयुष कुंडल के बारे में जानकारी दी थी तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्यांग आयुष से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। प्रधानमंत्री मोदी पेंटिंग देख भाव विभोर हो गए और उन्होंने आयुष को काफी दुलार किया।


Read More:-बिहार के सूरज कुमार ने नवादा जेल में सजा काटते हुए बिना कोचिंग क्वालीफाई की IIT JAM परीक्षा…

वहीं प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि आज आयुष कुंडल से मिलना मेरे लिए एक अविस्मरणीय क्षण बन गया। आयुष ने जिस प्रकार पेंटिंग में महारत हासिल की और अपनी भावनाओं को पैर की उंगलियों से आकार दिया, वह हर किसी को प्रेरित करने वाला है। उन्होंने कहा कि आयुष की कला से अनवरत प्रेरणा मिलती रहे, इसलिए वह उन्हें ट्विटर पर फॉलो कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *