April 20, 2026

Chrome logo में हुआ बदलाव, 4 बार बदल चुका है डिजाइन…

0
Google-Chrome-Design-164413742216x9

गूगल क्रोम ब्राउजर के लोगो में एक बार फिर फेरहदल किया गया है. हालांकि ये फेरबदल इतने बारीक हैं कि बहुत ज्यादा गौर फरमाने पर ही मामूली अंतर दिखाई देगा. 2014 के बाद से पहली बार क्रोम ने अपना लोगो बदला है. क्रोम के अस्तित्व में आने के 14 साल के भीतर लोगो में चौथी बार बदलाव किए गए हैं. 2008 से अब तक क्रोम लोगो धीरे-धीरे आसान होता जा रहा है. शुरूआत में यह शाइनी, थ्री-डाइमेंशनल लोगो हुआ करता था. बाद में इसे 2D लोगो में बदल दिया गया है.

गूगल क्रोम के डिजाइनर एल्विन (Elvin) ने इस बदलाव की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है. उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए लोगो में अबतक हुए फेरबदलों के बारे में जानकारी दी है.

क्या नया है लोगो में

नए लोगो में बहुत ही मामूली फेरबदल किया गया है. पुराने लोगो में हर रंग के बीच की बॉर्डर पर हल्की परछाई थी, जिसे अब हटा दिया गया है. इससे अब लोगो में मौजूद लाल, पीला और हरा कलर ज्यादा सपाट दिख रहे हैं. बीच वाला नीला घेरा भी और ज्यादा डार्क दिखाई दे रहा है. नए लोगो में रंग पहले से ज्यादा चटक दिख रहे हैं. इस बदलाव को एकदम महसूस नहीं किया जा सकता है.

गूगल की डिजाइन टीम ने पाया कि हरे और लाल रंग के कुछ रंगों को रखने से एक अप्रिय कलर वाइब्रेशन पैदा होता है. इसे ठीक करने और लोगो को ज्यादा स्पष्ट बनाने के लिए बहुत बारीक बदलाव करने का निर्णय लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *