June 28, 2026

Health Tips: जाने नींबू के फायदे, शरीर को कैसे रखता है फिट…  

0
pic

यूरिक एसिड का बढ़ना खराब लाइफस्टाइल और खानपान की खराबी से पनपने वाली बीमारी है। डाइट में ऐसे फूड का सेवन करने से जिसमें प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है उनसे यूरिक एसिड तेजी से बढ़ता है। जब भी शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता है तो ज्वाइंट पेन की दिक्कत होने लगती है, मसल्स में सूजन भी आ जाती है। वहीं अगर लंबे समय तक इसका ध्यान ना रखा जाए तो किडनियां भी खराब हो सकती हैं। यूरिक एसिड को कम करना बहुत मुश्किल नहीं है, हमारे किचन में ही ऐसी तमाम चीजें होती हैं जिसकी मदद से आप बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं नींबू पानी और शरबत कैसे आपका यूरिक एसिड कंट्रोल कर सकता है।

join whatsapp

नींबू में विटामिन सी की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसलिए कई लोग यूरिक एसिड बढ़े होने पर नींबू के सेवन से कतराते हैं, उन्हें लगता है कि नींबू के सेवन से उनका यूरिक एसिड बढ़ जाएगा। जबकि ऐसा नहीं होता है, बल्कि जिनका यूरिक एसिड बढ़ा होता है उन्हें नींबू पानी फायदा करता है। बस आपको पता होना चाहिए कि नींबू का सेवन कैसे और कब करना है।

Read More :- छत्तीसगढ़: यूपीएससी की इंटरव्यू के लिए 8 छात्र चयनित, सदन में रहने और खाने की सुविधा देगी छग सरकार…

 

जिन्हें यूरिक एसिड की समस्या है वो सुबह उठकर खाली पेट नींबू का रस पिएं तो उन्हें फायदा होता है। आप गर्म पानी में नींबू निचोड़कर पी सकते हैं।
आप नींबू पानी में नमक डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। आप काला नमक भी यूज कर सकते हैं।
आप चाहें तो नींबू पानी और चीनी का शरबत बनाकर भी पी सकते हैं। ये आपके शरीर को ठंडक भी प्रदान करेगा। साथ ही इसका स्वाद भी बेहतरीन होता है।

Read More :- ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का DRDO ने किया सफल परीक्षण, भारत ने दुनिया को दिखाई ताकत

Read More :- फर्जीवाडे को रोकने पीएम किसान पोर्टल में ई-केवाईसी अनिवार्य, पात्र कृषकों को ही योजना का लाभ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *