June 4, 2026

यह फूल करेगा आपके चेहरे की झुर्रियों को दूर, ऐसे करें इस्तेमाल…

0
aak-flower

बंजर जमीन, खुले व शुष्क क्षेत्र में अपने-आप उगने वाला आक का फूल औषिधीय गुणों से भरपूर होता है. आक का फूल छोटा, सफेद और कटोरीनुमा आकार का होता है.उसके साथ ही उसपर लाल व बैंगनी रंग की चित्तियां होती हैं. आक के पौधे की जड़ में मंडारएल्बन और फ्युएबिल नाम का रसायन पाया जाता है. मदार या आक औषधीय पौधा है, जो अपने आप उग आता है। यह कई शारीरिक समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है.

Read More : 12-18 साल की उम्र तक बच्चों को लगेगा नोवावैक्स का टीका…join whatsapp

पेस्ट बनाने का तरीका – आप चेहरे की झुर्रियों से परेशान हैं आक का फूल आपके लिए रामबाण उपाय है. इसके लिए पहले आप हल्दी के 3 ग्राम चूर्ण को आक के दो चम्मच दूध और गुलाब जल में अच्छी तरह से मिला लें. फिर इसका लेप चेहरे पर लगाएं, इससे त्वचा मुलायम होती जाती है. इसका लेप लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आँख पर इसका लेप न लगे, जिनकी त्वचा पहले से मुलायम है और चेहरे पर निखार लाना चाहते हैं तो उन्हें दूध के स्थान पर आक का रस इस्तेमाल करना चाहिए.

Read More : UPSC इंटरव्यू का टाइम-टेबल जारी: मेन्स में पास हुए उम्मीदवारों देखें किस तारिख़ को होगा इंटरव्यू…

फायदे – आक के फूल का उपयोग सिर व कान दर्द में उपयोग होता है. इसके दूध को सिर पर लगाने से माइग्रेन में फायदा मिलता है. आक के पत्तों का रस कान में डालने से कान से संबंधित रोग जैसे कान में मवाद आना, सांय-सांय की आवाज आना, दूर होते हैं.

आक के दूध में रूई भिगोकर घी में अच्छी तरह से मसल लें और फिर इसे दाढ़ पर रख लें. इससे दांत या दाढ़ का दर्द तत्काल दूर हो सकता है. इसके अलावा अर्क के दूध में नमक मिलाकर दांत पर लगाने से दांत का दर्द दूर हो जाता है. वहीं, हिलते हुए दांत को अर्क का दूध लगाकर आसानी से निकाला जा सकता है. ऐसा करने से दांत निकालते समय दर्द कम होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *