April 18, 2026

12-18 साल की उम्र तक बच्चों को लगेगा नोवावैक्स का टीका…

0
novavax-1648006506


कोरोना महामारी के मामले भारत में 12-18 साल की उम्र के बच्चों को नोवावैक्स का टीका लगेंगे। सरकार ने एक और अहम कदम उठाया है। कोरोना के खिलाफ 12 से 18 साल के बच्चों के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में अब नोवोवैक्स और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का टीका नोवोवैक्स भी इस्तेमाल किया जा रहा है। मंगलवार की देर रात को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने नोवोवैक्स के इमरजेंसी यूज की मंजूरी प्रदान कर दी है।

Read More:-UPSC इंटरव्यू का टाइम-टेबल जारी: मेन्स में पास हुए उम्मीदवारों देखें किस तारिख़ को होगा इंटरव्यू…

नोवोवैक्स के तहत जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, नोवोवैक्स और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नोवोवैक्स को एनवीएक्स-कोव 2373 के रूप में भी जाना जाता है। वहीं भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा इसे ‘कोवोवैक्स’ नाम के तहत निर्मित किया जा रहा है। यह पहला प्रोटीन-आधारित वैक्सीन है, जो भारत में 12 से 18 साल आयु वर्ग के बच्चों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। डीसीजीआई ने 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों में कोरोनावायरस (सार्स-कोव-2) के कारण होने वाले कोविड-19 बीमारी को रोकने के लिए सक्रिय टीकाकरण के लिए ‘कोवोवैक्स’ के आपातकालीन स्थिति में प्रतिबंधित उपयोग की मंजूरी दी है।

join whatsapp


Read More:-शहीद दिवस: देश के लिए मुस्कुराते हुए आज के दिन फांसी के फंदे को चूमा था,भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर ने….

नोवावैक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेनली सी एर्क ने कहा कि हमें किशोरों के लिए इस वैक्सीन की पहली मंजूरी मिलने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हमारे आंकड़ों से पता चलता है कि इस वैक्सीन की प्रभावकारिता और सुरक्षा भारत में 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए एक वैकल्पिक प्रोटीन-आधारित वैक्सीन का विकल्प प्रदान करेगी।


साथ ही सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने कहा कि भारत में 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के किशोरों के लिए कोवोवैक्स की मंजूरी भारत और निम्न एवं मध्यम आय वाले देश (एलएमआईसी) में हमारे टीकाकरण प्रयासों को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश के किशोरों के लिए एक अनुकूल सुरक्षा प्रोफ़ाइल के साथ प्रोटीन-आधारित कोविड-19 वैक्सीन देने पर गर्व है।

Read More:-CBSE: टर्म 1 रिजल्ट पर खड़े हुए सवाल, निजी स्कूल एसोसिएशन ने बोर्ड को लगाई फ़रियाद..


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *