June 25, 2026

छत्तीसगढ़: बड़ी लापरवाही, बोर्ड परीक्षा आंसर शीट बिना सुरक्षा व्यवस्था के स्कूटी से लाया गया जिला मुख्यालय…

0
WhatsApp Image 2022-03-22 at 3.55.49 PM

प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है। यह मामला मुंगेली जिले का है। बोर्ड परीक्षा की आंसर शीट बिना सुरक्षा व्यवस्था के ही टू व्हीलर से जिला मुख्यालय ले जाया जा गया। थाने के प्रभारी के मुताबिक परीक्षा के दौरान सुरक्षा की मांग की गई थी। लेकिन बोर्ड परीक्षा की आंसर शीट ले जाने के दौरान किसी तरह की सुरक्षा की मांग नहीं की गई है इस वजह से उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी गई।

join whatsapp


Read More:-तेलुगु फिल्‍मों की एक्ट्रेस डॉली डि‍क्रूज की सड़क दुर्घटना में मौत, हैदराबाद में हुआ एक्सीडेंट…

मिली सुचना के मुताबिक लोरमी ब्लॉक में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा ऑफलाइन हुई. इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं की आंसर शीट लोरमी थाने में सुरक्षित जमा करवाई गई। सोमवार को 10वीं बोर्ड की परीक्षा खत्म होने के बाद आंसरशीट को थाने से ले जाया गया। शिक्षा विभाग के जवाबदार कर्मचारी अपनी बाइक और स्कूटी से ही थाने पहुंचे और बोर्ड परीक्षा की आंसरशीट अपनी टू व्हीलर में रखकर ले जाने लगे। मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि आंसर शीट मुंगेली के बी आर साव स्कूल में जमा करने का आदेश जारी किया गया है। इस बीच बड़ी लापरवाही ये दिखी कि बिना सुरक्षा व्यवस्था के दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं को ले जाया गया।

Read More:-छात्रा ने बनाई 25001 चावल के दानों से PM मोदी की तस्वीर, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड ….

पूरे मामले में लोरमी थाने में पदस्थ प्रभारी एन बी सिंह ने मीडिया को बताया कि ‘परीक्षा के बाद 10वीं और 12वीं बोर्ड की आंसरशीट थाने में सुरक्षित जमा था। जिसे शिक्षा विभाग के कर्मचारी अपने साथ ले जा रहे हैं। परीक्षा के समय पुलिस बल की मांग की गई थी। उस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल तैनात किया गया था। लेकिन आंसर शीट जमा करने के लिये किसी तरह की सुरक्षा की मांग नहीं की गई है। जिसके चलते उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई’।

Read More:-प्लेसमेंट कैंप : 10 कंपनियों में 854 पदों पर होगी भर्ती…

वहीं शिक्षा अधिकारी सतीश पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में नहीं रखते हुए उत्तर पुस्तिका जमा करने के सवाल पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। देखना होगा कब तक जांच पूरी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *