April 29, 2026

श्री रावतपुरा सरकार कॉलेज, सागर में किया जा रहा पांच दिवसीय फार्मेसी वीक का आयोजन…

0
WhatsApp Image 2024-10-23 at 6.58.44 PM

सागर। श्री रावतपुरा सरकार कॉलेज, सागर, म.प्र. कैम्पस में पांच दिवसीय कार्यक्रम फार्मेसी वीक – 2024 का आयोजन किया जा रहा । जिसमे मुख्य अतिथि डॉ हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी सागर के फार्मास्युटिकल साइंसेज डिपार्टमेंट के प्रोफेसर शुशील के. केशव  द्वारा फार्मास्युटिकल सेक्टर में भविष्य की संभावनाओं पर एक व्याख्यात्मक व्याख्यान दिया। जिसमें उन्होंने फार्मेसी के वृहद स्वरूप एवं व्यापक आयामों को विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया।

उन्होंने विस्तार से बताया कि फार्मेसी के 4 वर्षों में व्यावहारिक ज्ञान कैसे प्राप्त किया जाए और उसका क्रियान्वयन कैसे किया जाए। साथ ही देश-विदेश में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला । अंत में, विद्यार्थियों को दवाइयों के प्रयोग और दवा देते समय ध्यान रखने योग्य मुख्य बिंदुओं का उल्लेख किया ताकि भविष्य में दवा प्रतिरोध जैसे गंभीर समस्याओं को कम किया जा सकेI इस अवसर पर संस्था के प्रभारी वरदान पटेल सर, फार्मेसी प्राचार्य डॉ. मिताली मिश्रा, एजुकेशन प्राचार्य डॉ. सीमा सिंह ,सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। व्याख्यान के बाद छात्रों द्वारा मौखिक और पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए गए। सभी विद्यार्थियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया तथा अपनी मेहनत और कौशल से कार्यक्रम को सफल बनाया।

फोटो गैलरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *