SSC CHSL Application 2021: केंद्रीय मंत्रालयों में LDC, DEO भर्ती के लिए अंतिम अवसर…
केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, आदि पदों की सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर हैं बता दें की 12 वी पास भी आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और उनसे सम्बद्ध विभागों देश भर में स्थिति कार्यालयों लोवल डिविजन क्लर्क (एलडीसी), डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ), पोस्टल असिस्टेंट / शॉर्टिंग असिस्टेंट (पीए/एसए) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु आयोजित की जाने वाली परीक्षा, एसएससी सीएचएसएल एग्जाम 2021 के लिए आवेदन की आज, 7 मार्च 2022 को आखिरी तारीख है।
Read More:-छत्तीसगढ़: CGPSC ने निकाली बंपर भर्तियां, देखें आवेदन के लिए पूरी जानकारी…
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा हर वर्ष आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के वर्ष 2021 के संस्करण के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 फरवरी 2022 को अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हुई थी। 2021एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंदर उम्मीदवारों को अपनी आधार संख्या, मोबाइल नंबर और ईमेल आदि के साथ पहले पंजीकरण करना होगा और फिर आवंटित पंजीकरण संख्या व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके अपना एसएससी सीएचएसएल अप्लीकेशन 2021 सबमिट कर सकेंगे।
Read More:-वूमन कोडर्स- गर्ल हैकाथॉन प्रतियोगिता: गूगल की तरफ से इंजीनियरिंग छात्राओं को मिलेगी नौकरी का मौका…
आवेदन में सुधार-
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत जो उम्मीदवार आज अपना पंजीकरण कर लेंगे उन्हें परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन मोड में भुगतान करने का कल यानि 8 मार्च की रात 11 बजे तक का समय होगा। लेकिन, ऑफलाइन मोड में भुगतान करने का विकल्प उम्मीदवारों के पास 10 मार्च तक होगा, जिसके लिए उम्मीदवारों को 9 मार्च की रात 11 बजे कर चालान जेनरेट करना होगा। वहीं, जिन उम्मीदवारों द्वारा एसएससी सीएचएसएल अप्लीकेशन 2021 को सबमिट किया जाता है, उनके पास अपने आवेदन में आवश्यक त्रुटि सुधार या संशोधन का 15 मार्च तक समय होगा।


