April 17, 2026

गूगल डूडल ने ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 की शुरुआत पर जताई ख़ुशी…

0
google_doodle_today-sixteen_nine

गूगल ने आज 4 मार्च को ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 की शुरुआत के मौके पर डूडल लगाया है। महिला क्रिकेट विश्व कप का 12वां संस्करण आज सुबह 6:30 बजे से न्यूजीलैंड के ‘बे ओवल स्टेडियम’ में शुरू हुआ है। मेजबान टीम टूर्नामेंट का पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल रही है। भारत का पहला मैच 06 मार्च को पाकिस्‍तान के खिलाफ है आज के डूडल में छह महिला क्रिकेटरों को बैकग्राउंड में दर्शकों की उपस्थिति में खेलते हुए दिखाया।


join whatsapp


Read More:-लोहा बाजार में रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध का असर, 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की तयारी में RERA

दुनिया का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच 1844 में कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच खेला गया था। पहला महिला विश्व कप टूर्नामेंट 1973 में आयोजित किया गया था जिसे इंग्लैंड ने जीता था। ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 में आठ टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी।



Read More:-टाटा ने लॉन्च किया चलता-फिरता शोरूम, “अनुभव“ से मिलेगा घर पर ही कार

टूर्नामेंट 2021 की शुरुआत में आयोजित किया जाना था मगर कोरोना संक्रमण के चलते पैदा परिस्थितयों के कारण इसे स्‍थगित करना पड़ा. विश्‍वकप के मुकाबले 6 मेजबान शहरों -ऑकलैंड, हैमिल्टन, तोरंगा, वेलिंगटन, डुनेडिन और क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया ने छह बार महिला क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी जीती है, जबकि इंग्लैंड ने चार बार टूर्नामेंट जीता है।



Read More:-Google Maps बचाएगा अब एक्सीडेंट से,कर लीजिये  Activate

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *