यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने बनी केंद्रीय मंत्रियों की टीम…….
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सकुशल देश लाने के लिए केंद्र सरकार एक्शन में आ गई है. इसके लिए 4 केंद्रीय मंत्रियों की एक टीम बनाई है. ये छात्रों के रेस्क्यू के लिए काम करेंगे. यूक्रेन में गहराते संकट के बीच भारत की चिंता भी बढ़ती जा रही है. दरअसल यूक्रेन में अब भी हजारों भारतीय फंसे हुए हैं.
इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने चिंता और बढ़ा दी है. दरअसल इस वीडियो में बॉर्डर पर खड़े भारतीय छात्रों पर यूक्रेन की पुलिस द्वारा मारपीट की जा रही थी. कुछ वीडियो में छात्र वहां खाने-पीने की दिक्कत भी बता रहे हैं. ऐसे में वहां फंसे भारतीयों को अब जल्द से जल्द देश वापस लाने के लिए भारत सरकार एक्शन में आ गई है. सरकार ने इसके लिए 4 केंद्रीय मंत्रियों की एक टीम बनाई है. ये चारों मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे और यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी की कोशिश करेंगे.

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने सोमवार को एक उच्च स्तरीय आपात बैठक बुलाई. इसमें यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को वापस लाने पर चर्चा हुई. इस दौरान तय किया गया कि चार केंद्रीय मंत्रियों की एक टीम बनाई जाएगी. ये चारों मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे और फंसे हुए भारतियों के बचाव कार्य में जुटेंगे. ये मंत्री उन देशों में विशेष दूत के रूप में जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन चार मंत्रियों को इस काम के लिए चुना है उनमें हरदीप सिंह पुरी , ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण रिजिजू और जनरल वीके सिंह शामिल हैं.
