June 4, 2026

Independence day 2023 : देवभूमि धाम कैंपस में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

0
50a1c381-5b4e-47b2-9596-042b0df85aea

Independence day 2023 : धाम (लहार)। श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट रावतपुरा धाम एवं श्री रावतपुरा सरकार शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में 77 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Independence day 2023 : जिसमें प्रातः 7:00 से प्रभात फेरी निकाली गई, छात्र एनसीसी, जल सेना एवं फौजी वेशभूषा में देखे गए। संस्थान के निदेशक विशाल गर्ग द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम का संचालन आस्था मंच के माध्यम से दीप प्रज्वलन एवं महापुरुषों का माल्यार्पण द्वारा श्रद्धांजलि समर्पण की गई, साथ में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति छात्रों द्वारा की गई साथ ही छात्रों के द्वारा कृष्ण सुदामा चरित्र की अदभुद प्रस्तुति की गई, कार्यक्रम के मुख्यातिथि स्वामिदीन त्रिपाठी एवम विशिष्ठ अतिथि रामाधार पुजारी रहे ।

Independence day 2023 : कार्यक्रम में शिक्षण संस्थान के प्राचार्य समस्त स्टाफ एवम समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा जी संस्कृत प्राचार्य द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में श्री रावतपुरा सरकार शिक्षण संस्थान के प्राचार्य शशि भूषण त्रिपाठी द्वारा आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।


Photo Gallery





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *