April 19, 2026

World Oceans Day : जाने क्यों मनाया जाता है विश्व महासागर दिवस, क्या है इस बार की थीम…

0
World-Oceans-Day-Quotes

पुरे विश्व में 08 जून को 2009 से हर साल विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। विश्व महासागर दिवस मानाने का कारण जैव विविधता, खाद्य सुरक्षा, पारिस्थतिकी संतुलन, जलवायु परिवर्तन, सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग इत्यादि विषयों पर प्रकाश डालना और मानव जीवन में समुद्र से होने वाले लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

join whatsapp


 

Read More:-सरकारी नौकरी: आईटीबीपी ने 12वीं पास युवाओं के लिए भर्तियां, जल्द शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया…

इस दिन को मनाने का उद्देश्य महासागरों पर मानवीय कार्यों के प्रभाव के बारे में जनता को सूचित और शिक्षित करना, नागरिकों के एक विश्वव्यापी आंदोलन को विकसित करना और दुनिया के महासागरों के स्थायी प्रबंधन के लिए एक परियोजना पर दुनिया की आबादी को एकजुट करना है।

2022 की थीम

इसके लिए हर वर्ष एक थीम भी जारी की जाती है. इस वर्ष यानी 2022 की थीम- पुनरोद्धार: महासागर के लिए सामूहिक कार्रवाई (Revitalization: Collective Action for the Ocean.) है।

Read More:-स्वदेशी : आत्मनिर्भरता की तरफ बड़ा कदम, रक्षा मंत्रालय ने 76 हजार करोड़ के हथियार खरीद को दी मंजूरी…

पहली बार महासागर दिवस 8 जून 1992 को रियो डी जनेरियो में ग्लोबल फोरम में प्रस्तावित किया गया था। हालांकि 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संकल्प लिया कि 8 जून को संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘विश्व महासागर दिवस’ के रूप में नामित किया जाएगा। इसके बाद पहला विश्व महासागर दिवस वर्ष 2009 में ‘हमारे महासागर, हमारी जिम्मेदारी’ विषय के साथ मनाया गया था।

गौरतलब है कि पृथ्वी के 71 प्रतिशत भाग पर जल फैला हुआ है। यही वजह है कि पृथ्वी को नीला ग्रह कहकर भी बुलाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि महासागरों को ग्रह का फेफड़ा माना जाता है ये जीवमंडल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होने के साथ-साथ भोजन और दवा का एक प्रमुख स्रोत भी है।

Read More:-स्वदेशी : आत्मनिर्भरता की तरफ बड़ा कदम, रक्षा मंत्रालय ने 76 हजार करोड़ के हथियार खरीद को दी मंजूरी…

 

 

 


 

Read More:-पीएम ने लॉन्च किया ‘जन समर्थ’ पोर्टल, जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी एक ही जगह पर…

 



 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *