विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग शहडोल के छात्रों ने रैली निकाल कर नशा से दूर रहने का दिया सन्देश…
शहडोल | विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर छात्रों के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया सुबह 10:00 से 1:00 तक छात्रों के द्वारा रैली निकालकर ग्राम पंचायत स्तर पर जाकर स्किट के माध्यम से धूम्रपान और तंबाकू के दुष्प्रभाव को बताया गया.

रैली के माध्यम से स्लोगन तैयार कर आसपास के लोगों को जागरूक किया..

साथ ही बीएससी नर्सिंग फर्स्ट ईयर 2022 बैच के छात्रों द्वारा भी रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया

और प्राथमिक स्कूल, कोनी में आमजन और छोटे बच्चों को तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया और छात्रों के द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन रंगोली वाद विवाद प्रतियोगिता एवं और स्किट का कार्यक्रम रखा गया था
