February 9, 2026

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के विधि संकाय ने ग्राम उपरवारा में लगाया विधिक जागरूकता शिविर…

0
ad1391f3-80be-42d5-a965-78859513f3b2

रायपुर | श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के विधि संकाय ने ग्राम उपरवारा (अभनपुर) में एक विधिक जागरूकता शिविर लगाकर ग्रामीणों और छात्रों को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की सामाजिक भागीदारी पहल का हिस्सा था।

शिविर की शुरुआत गाँव के बाजार में एक नुक्कड़ नाटक से हुई, जिसके माध्यम से कानूनी जानकारी को रोचक तरीके से पेश किया गया। इसके बाद कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

विधि संकाय की डीन डॉ. श्रद्धा पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का समन्वय विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा ने किया। साथ ही सहायक प्राध्यापक शालिनी कुर्मी और मनीष कुमार साहू ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस दौरान दहेज प्रथा, नशाखोरी, महिला-बाल अधिकार, मौलिक अधिकार व कर्तव्य तथा निःशुल्क कानूनी सहायता जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कानून विशेषज्ञों से प्राप्त किया।

कार्यक्रम के बाद विधि संकाय के शिक्षकगण और छात्रों ने नया रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ ट्राइबल म्यूजियम, शहीद वीर नारायण सिंह मेमोरियल और ट्राइबल फ्रीडम फाइटर्स म्यूजियम का शैक्षिक भ्रमण किया, जहाँ उन्हें राज्य की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू होने का अवसर मिला।

प्रतिकुलाधिपति डॉ. शुभाशीष भट्टाचार्य, कुलपति डॉ. सौरभ चतुर्वेदी और कुलसचिव डॉ. कमल प्रधान ने इस पहल की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में कानूनी चेतना फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *