Inspiration: 99 साल की उम्र में दादी ने उड़ाया फाइटर प्लेन, लोग हुए हैरान…
अक्सर ऐसा माना जाता है और देखा भी आता है कि बढ़ती उम्र के साथ लोग कमजोर होने लगते हैं साथ ही याददाश्त भी कम होने लगती है। ऐसे में लोग खुद ही सही से नहीं चल पाते तो फिर कोई काम करने की तो बात ही छोड़ दीजिए।
लेकिन ब्रिटेन की एक महिला ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया हैं। उसने 99 साल की उम्र में फाइटर प्लेन उड़ाकर न सिर्फ लोगों को हैरान किया बल्कि दूसरों के लिए एक प्रेरणास्रोत भी बन गई। शायद ही आपने पहले कभी किसी ऐसी महिला के बारे में सुना होगा, जिसने बुढ़ापे में और वो भी 99 साल की उम्र में प्लेन उड़ाया हो।
Read More:-USCIRF की वार्षिक रिपोर्ट, देश पर लगा धार्मिक आधार पर भेदभाव करने का आरोप…
महिला का नाम केट ऑर्कर्ड है और वह कॉर्नवॉल में रहने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केट ब्रिटिश रॉयल एयरफोर्स में काम कर चुकी हैं। एक पायलट के तौर पर वे युद्ध में भी शामिल हो चुकी हैं। बता दें कि उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश रॉयल एयरफोर्स में काम किया था, पर अब जब उनकी उम्र 99 साल है, तब हवाई जहाज उड़ाना और वो भी फाइटर प्लेन, वाकई में बड़ा ही मुश्किल है।

Read More:-30 अप्रैल को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, बनाये गये 71 परीक्षा केंद्र…
फिर भी इस उम्र में भी केट के लिए ये काम जरा भी मुश्किल नहीं था। उन्होंने न सिर्फ आसानी से प्लेन को टेक ऑफ किया, बल्कि उतनी ही आसानी से प्लेन को लैंड भी कराया। ये अद्भुत नजारा उनके परिवार वाले भी देख रहे थे। बीबीसी रेडियो कॉर्नवॉल की ओर से ट्विटर पर उनके प्लेन उड़ाने का वीडियो शेयर किया गया है और कैप्शन में बताया गया है कि केट कुछ ही दिनों में 100 साल की हो जाएंगी।
Read More:-हेल्थ : बैली फैट कंट्रोल करते है ये जूस, गर्मी में है फायदेमंद…
उन्होंने चैरिटी के लिए प्लेन उड़ाया, जिसका अनुभव उनके लिए बेहद ही शानदार रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केट ने बताया कि उन्हें प्लेन उड़ाकर अपने पुराने दिन याद आ गए। उन्होंने बताया कि वे इसके जरिये सर्विस के दौरान शारीरिक और मानसिक नुकसान उठा चुके लोगों की मदद करना चाहती थीं, इसलिए एक बार फिर सालों बाद ग्लाइडर उड़ाने का फैसला किया।

