April 19, 2026

श्री रावपतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी की सहायक प्राध्यापक डॉ. रानू अग्रवाल का शोध पत्र हुआ प्रकाशित…

0
WhatsApp Image 2023-06-08 at 12.07.54 PM

रायपुर।। श्री रावपतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी की सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र) डॉ. रानू अग्रवाल का शोध पत्र ‘डोगो रंगसंग’ जर्नल में प्रकाशित हुआ। शोध पत्र का शीर्षक “छत्तीसगढ़ राज्य में धान के बढ़ते समर्थन मूल्य एवं धान की खेती के प्रति कृषकों का रुझान,रकबा, उत्पादन का विश्लेषण छ.ग. के बेमेतरा जिला के विशेष संदर्भ में” हैं। यह पत्रिका यूजीसी केयर में अनुक्रमित, समकक्षों द्वारा समीक्षित और सूचीबद्ध है। जिसका इम्पेक्ट फेक्टर 5.127 है। शोध पत्र के मुख्य लेखक कन्हैया साहू है जो कि श्री रावपतपुरा सरकार विवि में अर्थशास्त्र विभाग में डॉ. रानू अग्रवाल के मार्गदर्शन में अपना शोध कार्य कर रहे है। शोध पत्र इसी शोध- कार्य की पूर्णता हेतु प्रकाशित किया गया है। ज्ञात हो इस शोध हेतु शोधकर्ता को पूर्व में IBC 24 न्यूज़ चैनल द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति श्री हर्ष गौतम, कुलपति डॉ. एस.के.सिंह एवं कुलसचिव डॉ.सी रमेश कुमार ने डॉ. रानू अग्रवाल एवं कन्हैया साहू को शुभकामनाएँ दी…

 

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स कुम्हारी में 16 जून को होगा छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव…

 


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *