SRU: इंजीनियरिंग विभाग में फायर एंड सिक्योरिटी विषय पर हुई वर्कशॉप, छात्रों को किया जागरूक…
रायपुर || श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग में “फायर एंड सिक्योरिटी” विषय पर 23 अप्रैल को वर्कशॉप अयोजन किया गया । वर्कशॉप का मार्गदर्शन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह द्वारा किया गया।
Read More:-छत्तीसगढ़: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ‘अखिल भारतीय प्रशासनिक सम्मेलन‘ का किया शुभारंभ,सीएम बघेल ने कहा…
वर्कशॉप में अतिथि वक्ता के रूप में फायर लाइफ सेफ्टी ट्रेनर अदिति पटेल , एसडीआरफ टीम के जागेश्वर सिंह, लीलेश्वर सिंह राजपूत और खिलावन साहू मौज़ूद रहे। डॉ. मिथिलेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया ।

Read More:-CG में गर्मी से पारा हुआ हाई : कहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री, तो कहीं आंधी-बारिश की संभावना…
अतिथियों ने छात्रों को “फायर एंड सिक्योरिटी” के बारे में जानकारी दी। जिसमे उन्होंने बताया की आग से जान-माल की हानि होने के साथ कैसे जान का खतरा होता है।

उन्होंने आग जैसी घटनाओं से बचने और सावधानी बरतने के लिए छात्रों को प्रशिक्षण दिया । जिसमें एक्सपर्ट ने बताया की आप आग लगने पर आग के खतरों को सावधानी से खत्म कर सकते हैं। जिसमे उन्होंने अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, आग के खतरों को पहचानना, तार सुरक्षा जोखिम को समझना, कार्यस्थल में आग को रोकना और आग लगने पर प्रतिक्रिया देना जैसी चीजें शामिल है।

Read More:-CBSE : परीक्षा से पहले वेबिनार, दी जाएंगी टर्म-2 एग्जाम संबंधित जानकारी…
साथ ही गैस सिलेंडर में आग लगने पर घरेलू उपकरणों से बचाओ कैसे किया जाए इस बारे में छात्रों को एसडीआरएफ की टीम ने लाइव ट्रेनिंग दिया ।
वहीं फायर लाइफ सेफ्टी ट्रेनर अदिति पटेल ने बताया कि घरेलू उपकरण बचाव के लिए कैसे इस्तेमाल करें और अपने दैनिक दिनचर्या में उपयोग होने वाली वस्तुओं का प्रयोग करते वक्त अपना और अपने आस-पास के लोंगो का ध्यान रखे।अंत में इंजीनियरिंग विभाग के डीन डॉ.आर.आर .एल. बिराली एवं अजय गुप्ता ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Read More:-श्री रावतपूरा सरकार विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए करियर अपॉर्चुनिटी पर हुआ सेमिनार…
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के कुलपति डॉ. एस. के. सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह, उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के सभी शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल वर्कशॉप के लिए शुभकामनाएं दी..

