April 19, 2026

SRU : भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह अटल बिहारी बाजपेयी का मनाया गया जन्म दिवस… 

0
WhatsApp Image 2023-12-26 at 5.45.09 PM

श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन मध्यप्रदेश  द्वारा चित्रकूट के सतना जिले  मे  निदेशक महोदय के निर्देशानुसार माननीय अटल बिहारी बाजपेयी जी का जन्म दिवस पूर्ण हर्षोलाश के साथ मनाया गया।

बाजपेयी के उपदेश व विचारो को किया व्यक्त

इस कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ किया गया। जहां इस कार्यक्रम मे फार्मेसी एवं संस्कृत विद्यालय के छात्रो ने बड़ी संख्या में भाग लिया और साथ ही  बाजपेयी जी के उपदेश व विचारो को व्यक्त किया।

राज्यसभा में एक भाषण के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह  कहे जाने वालें  माननीय अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रशासनिक अधिकारी श्री अरविंद खरे ने अटल बिहारी जी के जन्म के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया और  साथ ही प्रथम कार्यकाल के बारे मे उद्बोधन भी दिया। फार्मेसी विभाग के प्राचार्य श्री सर्वेश कुमार द्वारा भी अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म और उनके विचारो से छात्रों को अवगत करवाया व छात्रो को फार्मेसी के क्षेत्र मे उज्ज्वल भविष्य कैसे बनाए आदि के बारे मे अवगत कराया गया ।

इस प्रकार अंत मे कार्यक्रम का समापन श्री राघवेंद्र सिंह द्वारा किया गया। साथ ही सभी छात्रों व स्टाफ को स्वल्पाहार आदि करवा कर कार्यक्रम को सफल बनाने पर सभी शिक्षको और विद्यार्थियों आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *