February 9, 2026

एस.आर आई स्कूल के छात्रों का सीबीएसई 12वीं में शानदार प्रदर्शन…

0
DSC_7257

रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा मंगलवार को घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में एस.आर आई स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एस.आर आई स्कूल और अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया है।

साइंस संकाय में रुद्रांश गोल्हानी ने 95% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके साथ ऋषभ वर्मा ने 90.4%, हर्षवर्धन सिंह और पूरब वर्मा ने 90.2%, उत्कर्ष पटेल ने 90%, संयम कोचर ने 86.6%, ऋषि नीलाजकुमार बागडे ने 86.6% और 85.4%, मनीष चौधरी ने 85.2%, दीपांशु सिन्हा ने 84.6%, वैभव वर्मा ने 83.4% और आस्था चौरसिया ने 82.2% अंक अर्जित किए।

ह्यूमैनिटीज संकाय में तनिषा साहू ने 91.2% के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, जबकि सुहानी घोष ने 80% और रविंदर मलिक ने 79% अंक प्राप्त किए।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अभिभावकों और शिक्षकों ने भी बच्चों की मेहनत और सफलता पर गर्व व्यक्त किया है।

यह प्रदर्शन विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *