March 7, 2026

डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल भवरमाल का बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन…

0
6564c33c-20ec-4dfe-b4c6-5633201bf01c

बलरामपुर में मंगलवार को घोषित हुए बोर्ड परीक्षा परिणाम में डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल भवरमाल ने एक बार फिर से अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है।

कक्षा 12वीं में अर्पना दुबे ने विज्ञान संकाय में 86% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 10वीं में शुभ गुप्ता ने 95.20% अंकों के साथ कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अभय गुप्ता (93.4%), हर्ष कुमार गुप्ता (92.6%), आयुषी दुबे (90%), आयुषी गुप्ता (89.2%), आरव कुमार रवि (88.4%), अंशु गुप्ता (87.6%) और तनीषी केसरी (79.4%) शामिल हैं।

सभी छात्र-छात्राओं ने अपने बेहतर परिणाम के लिए अपने माता-पिता का आशीर्वाद और डी ए वी विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन को श्रेय दिया।

विद्यालय के प्राचार्य ज्ञानेंद्र बाजपेई ने बताया कि इस वर्ष भी डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल भवरमाल के छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय का नाम रोशन किया है।

पालकों ने बताया कि डी ए वी विद्यालय पर उनका विश्वास और भी अधिक मजबूत हुआ है।

विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *