June 4, 2026

रामार्चा महायज्ञ में लीन हुआ श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय…

0
WhatsApp Image 2022-12-31 at 5.42.44 PM

रायपुर।। देश के प्रसिद्ध संत ब्रह्मर्षि देवराहा बाबा की पुण्य स्मृति में श्री रावतपुरा सरकार धाम में 31 दिसम्बर को 108 श्री रामार्चा महायज्ञ का आयोजन किया गया। रामार्चा महायज्ञ पूरे विधि विधान, निथ समर्पण और भाव से आयोजित किया गया। बता दें की श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के सभी सदस्यगण आज रावतपुरा धाम में हो रहे 108 रामार्चा महायज्ञ के लाइव प्रसारण में शामिल हुए। इस महायज्ञ पुरे विश्वविद्यालय में शांति का भाव उतपन्न हुआ साथ ही सभी ने 108 महायज्ञ के माध्यम से जन कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।


Read Moreश्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में मनाया गया वीर बाल दिवस, सिख गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों को दी श्रद्धांजलि…

इस महायज्ञ का धर्म शास्त्रों में श्रवण, कीर्तन, स्तुति, पादसेवन, अर्चन, वंदन, का विशेष महत्व रहा है। श्री रामार्चा महायज्ञ स्वयं आदियोगी भगवान शंकर द्वारा प्रदत्त विद्या है। इस एक यज्ञ का फल हजारों अश्वमेद्य यज्ञों समान है। इसी आस्था के साथ महायज्ञ में सभी लोग सम्मिलित हो रहे है इसके माध्यम से समस्त पाप मिट जाए एवं कष्टों का निवारण होने के साथ शांति, समृद्धि, शक्ति और विशेष कृपा प्राप्ती के लिए प्रार्थना की जा रही हैं।

Read Moreप्रतिभा उत्थान अभियान के तहत स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कुनकुरी में 12वीं छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन….

 


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *