श्री रावतपुरा सरकार ने करियर को लेकर साहू सदन हायर सेकेंडरी स्कूल बेंद्री रायपुर के छात्रो को दिया मार्गदर्शन…
श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के उपरजिस्ट्रार श्री कमल प्रधान के मार्गदर्शन में मार्केटिंग टीम ने छात्रों की कैरियर काउंसलिंग के लिए साहू सदन हायर सेकेंडरी स्कूल बेंद्री रायपुर का दौरा किया, जिसमें टीम के सदस्यों ने
विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों के विवरण और दोहरे के लाभों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही डिग्री कार्यक्रम के साथ-साथ उच्च शिक्षा से ज्ञान जुटाने के फायदे को भी विस्तार से बताया गया ।
छात्र छात्राओं को प्रेरणादायक सूत्र दिए, जिससे उनमें कुशलता और सीखने के प्रति रुचि उत्पन्न हो सके। वहीं, ग्रामीण अंचलों में शिक्षा को किस प्रकार ओर अधिक बेहतर बनाया जाए इसके प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा संचालित की जा रही तकनीकी शिक्षा ग्रहण करके भविष्य को संवारा जा सकता है। साथ ही छात्र छात्राओं को कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना ही सफल छात्र के गुण होते है। बिना लक्ष्य के किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलती है। कार्यक्रम सफल बनाने में समस्त स्टाफ का योगदान रहा।

