March 15, 2026

SRI : नया रायपुर में बसंत पंचमी उत्सव, छात्रों ने किया माँ सरस्वती वंदन

0
806ec4e3-a9f3-4f02-b812-a3505b0c9dcb

नया रायपुर। बसंत पंचमी के पावन पर्व के अवसर पर यहां स्थित रविशंकर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के परिसर में विद्या, कला और वाणी की देवी मां सरस्वती का विधि-विधानपूर्वक पूजन किया गया।

दीप प्रज्वलन के साथ हुए कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मां सरस्वती के समक्ष वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच फूल, फल एवं अन्य प्रसाद अर्पित किए गए। नर्सिंग महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की, जिससे पूजा का समापन हुआ।

इस अवसर पर नर्सिंग महाविद्यालय की प्राचार्या अपर्णा सिंह, शिक्षा महाविद्यालय की प्राचार्या लोकेश्वरी तिवारी सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मां सरस्वती का आशीर्वाद लेते हुए प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *