March 7, 2026

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन…

0
429bc436-ce36-4650-9cf2-d39a2a451349

रायपुर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के विज्ञान विभाग द्वारा  रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सतत ऊर्जा के महत्व को रचनात्मक माध्यम से प्रदर्शित करना था।

कार्यक्रम में लगभग 60 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा के दम पर पूरे विश्वविद्यालय परिसर को रंगों व रचनात्मकता से सराबोर कर दिया। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय सस्टेनेबल एनर्जी एंड गो ग्रीन” रखा गया था। प्रतिभागियों ने रंगोली के माध्यम से न केवल अपनी कला का प्रदर्शन किया, बल्कि ऊर्जा संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने जैसे गंभीर मुद्दों पर सशक्त सामाजिक संदेश भी प्रस्तुत किए।

यह आयोजन विद्यार्थियों की कलात्मक अभिव्यक्ति के साथ-साथ उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक जिम्मेदारी को भी उजागर करता है। इस प्रकार की गतिविधियाँ एक सतत और हरित भविष्य के निर्माण के लिए आवश्यक जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में योगिता साहू, निधि साहू, रूपाली वर्मा, दीपाली साहू, डेविल साहू एवं रमा कुर्रे का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने समन्वयक की भूमिका निभाते हुए आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल में शामिल वरिष्ठ प्राध्यापिकाओं डॉ. सिंदुरा भार्गव, डॉ. अंजली यादव एवं डॉ. राधिका चंद्राकर द्वारा किया गया। मूल्यांकन का आधार रचनात्मकता, नवाचार और प्रतिभागियों द्वारा दिए गए संदेशों की प्रासंगिकता को बनाया गया। निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सना कुमार, अनन्या पांडे एवं वेदिका सोनी की टीम ने अपनी बेहतरीन रंगोली से प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।

द्वितीय स्थान दिव्या पैंकरा, साक्षी भगत एवं पूनम पैकरा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

तृतीय स्थान अफरीन अंसारी, हेमा पटेल एवं सोनिया जालक्सो की टीम को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन अत्यंत सकारात्मक वातावरण में हुआ, जहाँ सभी प्रतिभागियों को उनके योगदान के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस रंगोली प्रतियोगिता ने न केवल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उत्सव को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बनाया, बल्कि सभी के लिए एक यादगार अनुभव भी प्रदान किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *