ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, रजत पदक पर कब्जा…
रायपुर | श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर के छात्रों ने भोपाल में आयोजित ऑल इंडिया वुडबॉल यूनिवर्सिटी गेम में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की छात्राओं चांदनी ठाकुर और गीतांजलि चौधरी की जोड़ी ने महिला वर्ग डबल्स स्पर्धा में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। अपनी शानदार टीमवर्क और खेल कौशल के दम पर इन्होंने रजत पदक अपने नाम किया। इस सफलता से विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।

टीम की इस उपलब्धि में प्रबंधक प्रमेश कुमार खरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके कुशल मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने खिलाड़ियों को यह उल्लेखनीय सफलता हासिल करने में मदद की।
प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने पर श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के सीईओ विशाल गर्ग, विश्वविद्यालय के माननीय प्रो-चांसलर प्रो. शुभाशीष भट्टाचार्य, कुलपति प्रो. सौरभ चतुर्वेदी, कुलसचिव डॉ. कमल कुमार प्रधान, अधिष्ठाता शिक्षा विभाग प्रो. अभिषेक श्रीवास्तव एवं डायरेक्टर शारीरिक शिक्षा विभाग डॉ. सुमित तिवारी ने खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन को हार्दिक बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन का विश्वास जताया है।
