महात्मा गाँधी जयंती के अवसर पर श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, चित्रकूट में किया गया स्वच्छता दिवस का आयोजन…

चित्रकूट। श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट, चित्रकूट में महाराज ‘‘रविशंकर महाराज श्री’’ रावतपुरा सरकार की कृपा, आर्शीवाद एवं निदेशक रामपाल सिंह के निर्देशन पर स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया एवं संस्थान परिसर में सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सहायक कुलसचिव जयराज सिंह, फार्मेसी के प्राचार्य डाॅ. सर्वेश कुमार एवं कार्यालय अधीक्षक राघवेन्द्र सिंह द्वारा सरस्वती माँ की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवन करते हुए महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

महात्मा गांधी जीवनी का वर्णन किया
तत्पश्चात् संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य श्याम सुन्दर शर्मा द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सम्बोधित करते हुए गांधी की जीवनी का वर्णन किया गया एवं सहायक कुलसचिव द्वारा छात्रों को गांधी के बारे में बताते हुए स्वच्छता हेतु सभी को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में डाॅ. सर्वेश कुमार प्राचार्य फार्मेसी द्वारा गांधी जयंती की बधाई देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया गया व कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त कार्यक्रम में डाॅ. सर्वेश कुमार प्राचार्य फार्मेसी, श्याम सुन्दर शर्मा, प्राचार्य संस्कृत विद्यालय, जयराज सिंह सहायक कुलसचिव व संस्थान के समस्त अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण तथा संस्कृत विद्यालय, फार्मेसी काॅलेज एवं बी.एड काॅलेज के समस्त छात्र आदि उपस्थित रहे।













