नर्सिंग कॉलेज शहडोल में भक्तिमय वातावरण में पूजन-अर्चन कर मनाया गया प्रकट उत्सव…
श्री रावतपुरा सरकार नर्सिंग कॉलेज, शहडोल में परम पूज्य श्री रविशंकर जी महाराज – श्री रावतपुरा सरकार का प्रकट उत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा भावपूर्ण नृत्य, मधुर गायन एवं रंगोली की सुंदर प्रस्तुति से हुई, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण व्याप्त हो गया। इस शुभ अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सभी ने उत्सव की गरिमा को और बढ़ाया।

पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा के साथ छात्र-छात्राओं द्वारा आम के फलदार वृक्षों का पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अगले चरण में संस्था के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मुकेश मार्को एवं प्राचार्य अंकुश राय ने परम पूज्य श्री रावतपुरा सरकार जी के आध्यात्मिक जीवन व शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संदेश प्रदान किया।

संस्था की सभी असिस्टेंट प्रोफेसर एवं अध्यापिकाओं ने नृत्य, गायन, रंगोली एवं वृक्षारोपण जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का सशक्त संचालन कर उत्सव को अत्यंत सफल और यादगार बनाया।

इस पावन अवसर को आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान करते हुए श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया, जिससे समस्त वातावरण में भक्ति एवं शांति का संचार हुआ। अंत में भंडारा प्रसाद का वितरण कर सभी उपस्थितों को प्रसाद प्रदान किया गया।

इस पवित्र आयोजन को सफल बनाने में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री मुकेश मार्को, प्राचार्य श्री अंकुश राय, प्रधान अध्यापिका श्रीमती लता पटेल सहित शिक्षिकाएं – अफसाना बेगम, सोनम शर्मा, समीक्षा आम्टे, तैयबा खातून, ललिता कुशवाहा, लीलावती पाव, नीलम पटेल एवं संध्या संत का विशेष योगदान रहा।

साथ ही संस्था के समर्पित कर्मचारीगण – सूरज मांझी, दिलीप वर्मा, आरती सिंह, शांति सिंह, सुधीर कुमार शुक्ला, ज्ञानेंद्र द्विवेदी एवं अन्य सभी का अमूल्य सहयोग कार्यक्रम की सफलता का आधार बना।

यह आयोजन न केवल एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व था, बल्कि आध्यात्मिकता, पर्यावरण चेतना एवं सामूहिक सहयोग की प्रेरणादायक मिसाल भी बना।
