April 20, 2026

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय और एनसीडीईएक्स के बीच हुआ एमओयू, छात्रों को देंगे ट्रेनिंग…

0
WhatsApp Image 2023-03-31 at 2.34.19 PM

रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय और वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के स्वामित्व वाली कम्पनी नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंज लिमिटेड इन्वेस्टर (क्लाइंट्स) प्रोटेक्शन फंड ट्रस्ट (NCDEX) के बीच एमओयू किया गया। यह एमओयू इन दोनों संस्थाओं के बीच “कमोडिटी कनेक्ट प्रोग्राम (सीसीपी) पर पायलट प्रोजेक्ट” के तहत किया गया जिसमें वे छात्रों से कनेक्ट हो कर उन्हें ट्रेनिंग देंगे। ट्रेनिंग प्रक्रिया छः अलग-अलग भाग में विभाजित कर पूरी की जाएगी, जिससे छात्रों को नौकरी प्राप्त करने वक्त आने वाली चुनौतियों का सामना करने में आसानी होंगी। छात्रों के लिए ट्रेनिंग 31 मार्च से शुरू कर दी गई है, साथ ही उन्हें ट्रेनिंग खत्म होने के बाद प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।

Read More:-Berojgari Bhatta : 1 अप्रैल से होगा पंजीयन, यहाँ से कर सकते है आवेदन …

उल्लेखनीय है कि नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (NCDEX) भारत में स्थित एक भारतीय ऑनलाइन कमोडिटी और डेरिवेटिव एक्सचेंज है। यह वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के स्वामित्व के अधिन एक स्वतंत्र निदेशक मंडल है और कमोडिटी डेरिवेटिव्स में व्यापार करने के लिए बाजार सहभागियों के लिए कमोडिटी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।

एमओयू विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट विभाग की एचओडी डॉ. निकिता ढ़ोलकिया द्वारा कुलसचिव डॉ.सी रमेश कुमार और डीन एकेडमिक डॉ. रतन लाला बिराली के मार्गदर्शन में किया गया। विश्वविद्यालय अपने छात्रों को भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने और उससे बाहर निकलने के साथ ही रोजगार योग युवा तैयार करने के लिए एमओयू के माध्यम से प्रयास कर रहा हैं।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स झाँसी में हुआ द्वितीय दीक्षांत समारोह,डिग्री पाकर खिले छात्रों के चेहरे


 

Read More:-ISRO Recruitment 2023 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

 

 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *