May 3, 2026

मानसिक आरोग्यशाला: रावतपुरा नर्सिंग शहडोल में हुआ मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता सेमिनार का आयोजन…

0
addc2ca1-b437-4ef8-9796-8135f66e945d

 

शहडोल। श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग शहडोल में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। बता दे  जिला स्वास्थ्य विभाग मध्य प्रदेश शासन के द्वारा चयनित संस्थानों में  मानसिक आरोग्यशाला का आयोजन किया जाना है।

इस कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश शासन स्तर से श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट आफ नर्सिंग शहडोल महाविद्यालय का चयन शहडोल जिले से हुआ।  मानसिक आरोग्यशाला प्रभारी डॉक्टर  मुकुंद चतुर्वेदी जी व  जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम  सेमिनार में शामिल हुए।

 

सेमिनार का मुख्य उद्देश्य आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में युवा कैसे डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं और कैसे उन्हें  बाहर निकालना है,इस विषय पर विस्तृत  जानकारी जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ डॉक्टरों के टीम के द्वारा दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *