April 28, 2026

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में NEP 2020 पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित…

0
4388fbeb-eefd-4783-afe2-ead4e7dfef4c

रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। “NEP 2020 के माध्यम से कॉलेज शिक्षा में सुधार: कार्यान्वयन में चुनौतियां” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कोलंबिया कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रायपुर के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अरुण कुमार दुबे थे।

डॉ. दुबे ने अपने संबोधन में NEP-2020 को भारतीय शिक्षा को वैश्विक धरातल पर लाने का ऐतिहासिक प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि इसे सफलतापूर्वक लागू करने के लिए संसाधनों की उपलब्धता तथा शिक्षकों के कौशल विकास जैसी चुनौतियों का समाधान करना आवश्यक है। उन्होंने नीति की 5+3+3+4 संरचना, उच्च शिक्षा में ‘मल्टीपल एंट्री एंड एग्जिट’ प्रणाली और बहुविषयक शिक्षा के लाभों पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. दुबे ने जोर देकर कहा कि नीति निर्माण के साथ-साथ प्रत्येक संस्थान को अपनी शिक्षण प्रक्रिया में नवाचार लाना होगा।

कार्यक्रम में शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रोफेसर अभिषेक श्रीवास्तव ने NEP को समय की मांग बताते हुए कहा कि इसके सफल क्रियान्वयन से राष्ट्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

कार्यक्रम के समापन पर शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ईश्वर प्रसाद यदु ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और कहा कि ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को लाभान्वित करते हैं। उन्होंने सभी सहभागियों एवं प्राध्यापकों का आभार व्यक्त किया।

विश्वविद्यालय के कार्यकारी निदेशक प्रो. शुभाशीष भट्टाचार्य, कुलपति प्रो. सौरभ चतुर्वेदी तथा कुलसचिव डॉ. कमल कुमार प्रधान ने कार्यक्रम की सफलता की सराहना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *