जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज ने मनाया “अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस”…
जगदलपुर।। 12 मई गुरुवार को रविशंकर महाराज जी के आशीर्वाद से और संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ जे.के. उपाध्याय के मार्गदर्शन में, जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस “Nurses A Voice to lead” विषय पर मनाया गया।
Read More:-अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस : श्री रविशंकर जी महाराज ने किया नर्सों को सम्मानित, कहा नर्सो का भाव है सेवा भाव…
कार्यक्रम में कॉलेज के सी.ए.ओ बी.एस राठौर और प्राचार्य ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर सभी छात्रों को बधाई देते हुए “अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस” मानाने के पीछे के कारण को बताया और सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया| वही नृत्य और संगीत जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की ।

Read More:-Recipe : ट्राई करे साबूदाने की इडली, आएगा कुछ नया स्वाद…
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के सी.ए.ओ समेत समस्त शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ को सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी…

Read More:–बिजली संकट : कोल इंडिया शुरू करेगी 20 बंद खदाने, छग से 4 शामिल…


Read More:-Fashion: लाखों के है ये कटे-फटे जूतें, क्यूँ है आखिर चर्चा में…


