September 16, 2026

भारत की 15 साल प्रीतिस्मिता भोई ने 40 किलो महिला भार वर्ग में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड…

0
WhatsApp Image 2024-05-24 at 5.59.37 PM

नई दिल्ली। विश्व यूथ चैंपियनशिप में भारत की 15 साल की स्टार भारोत्तोलक (Weightlifter) प्रीतिस्मिता भोई ने 40 किलो महिला भार वर्ग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। जिसने कुल 133 किलो भार उठाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। प्रीतिस्मिता भोई ने गोल्ड मेडल अपने नाम करके इतिहास रच दिया है। भारत ने IWF World Youth Championships में दमदार प्रदर्शन किया। प्रीतिस्मिता भोई ने बुधवार को 75 किलो और 76 किलो भार उठाया। फिर स्नैच में 57 किलो भार उठाकर इतिहास रच दिया। भोई ने कुल 133 किलो भार उठाया। वह पहले दिन 2 किलो से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूक गई थी।

ज्योशना सबर ने भी जीता सिल्वर

भारत ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में शानदार प्रदर्शन का दौर यहीं नहीं रूका। क्योंकि भारत की ज्योशना सबर ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। ज्योशना सबर ने कुल 125 किलो (56 किलो स्नैच और 69 किलो) भार उठाया। तुर्किये की फातमा कोलकाक ने ब्रांज मेडल जीता। फातमा ने कुल 120 किलो ( 55 किलो स्नैच और 65 किलो) भार उठाया।

पायल ने 45 किलो भार वर्ग में जीता सिल्वर

45 किलो महिला भार वर्ग में पायल ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। पायल ने कुल 147 किलो भार उठाया। कोलंबिया की लॉरेन एस्ट्राडा ने अपना दूसरा टाइटल खिताब जीता। एस्ट्राडा ने कुल 151 किलो भार उठाया। मेन्स में भारत की तरफ बाबूलाल हेमब्रोम ने 49 किलो भार वर्ग में ब्रांज मेडल जीता। बाबूलाल ने कुल 193 किलो उठाया।

मां के संघर्षों से बनी विजेता

दो साल की उम्र में उठा पिता का साया सर से उठ गया। जब कोच ने स्कूल में दौड़ते देखा तो मां से गुहार लगाया वेटलिफ्टर प्रीतिस्मिता सिर्फ दो साल की थीं, जब उनके सिर से पिता का साया उठ गया। मां के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। उन्होंने दोनों बेटियों को संघर्षों के साथ पिता बनकर पाला और ढेंकनाल के केंद्रीय विद्यालय में दाखिला कराया। यहां दो बहनें बड़ी विदुस्मिता और छोटी प्रीतिस्मिता 100, 400 मी. दौड़ में पहले और दूसरे स्थान पर आ रहीं थीं। उन्हें लगा दोनों को लिफ्टर बनाया जा सकता है। यहीं कोच गोपाल कृष्ण दास ने दोनों बहनों को स्कूल मीट में दौड़ते देखा तो उन्हें वेटलिफ्टर बनाने का फैसला किया। दोनों ने ही चार वर्ष के अंदर परिणाम देने शुरू कर दिए हैं।

भारत के खाते में पहले दिन चार पदक

लीमा (पेरू) में चल रही चैंपियनशिप के पहले दिन भारत को चार पदक मिले। 40 भारवर्ग में प्रीतिस्मिता और ज्योशना के अलावा 45 भारवर्ग में पायल ने 147 (65+82) किलो वजन उठाकर रजत जीता। लड़कों के 49 भारवर्ग में बाबूराम हेंब्रोम ने कुल 193 (86-107) किलो वजन के साथ कांस्य जीता।

विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली पहली युवा मीराबाई चानू के बाद दूसरी और युवा वर्ग में विश्व कीर्तिमान बनाने वाली प्रीतिस्मिता देश की पहली वेटलिफ्टर हैं। चानू सीनियर वर्ग में क्लीन एंड जर्क का विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *