April 18, 2026

प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को मिलेगा लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार…

0
WhatsApp Image 2024-04-18 at 4.57.52 PM

हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को इस साल आयोजित होने वाले समारोह में तीसरे लता दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार की घोषणा 16 अप्रैल 2024 को मुंबई में आयोजित मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट और मंगेशकर परिवार की तरफ से आयोजित प्रेस वार्ता में की गई। मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 82वीं पुण्यतिथि 24 अप्रैल 2024 को इस साल का लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को दिया जाएगा।

लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार की शुरुवात

इस पुरस्कार की शुरुआत ट्रस्ट और मंगेशकर परिवार की तरफ से भारत रत्न और स्वर कोकिला दिवंगत लता मंगेशकर की स्मृति में वर्ष 2022 में की गई थी। यह पुरस्कार राष्ट्र और समाज के लोगों के लिए पथ-प्रदर्शक और अनुकरणीय योगदान देने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। इसके पहले साल 2022 व 2023 में यह अवार्ड क्रमशः पीएम नरेन्द्र मोदी और गायिका आशा भोसले को दिया गया था। अमिताभ को यह पुरस्कार लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर की 82वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 24 अप्रैल 2024 को मुंबई में दिया जाएगा। 24 अप्रैल को सेरेमनी का आयोजन मुंबई के विले पार्ले स्थित दीनानाथ मंगेशकर नाट्यग्रह में किया जाएगा। पिछले 34 सालों में कुल 212 लोगों को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

अन्य पुरस्कारों की भी हुई घोषणा

  • संगीतकार एआर रहमान को भारतीय संगीत के लिए पुरस्कार
  • अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी को सिनेमा के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए पुरस्कार
  • रूप कुमार राठौर को संगीत के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए पुरस्कार
  • अभिनेता रणदीप हुडा को बेस्ट फिल्म प्रोडक्शन और एक्टर का विशेष पुरस्कार
  • मराठी अभिनेता अशोक सराफ
  • अभिनेता अतुल परचुरे

म्यूजिक डायरेक्टर ह्रदयनाथ मंगेशकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अवॉर्ड की घोषणा की है।

समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को दिया जाता यह अवार्ड

भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन को ‘लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार’ मिलने वाला है। उनके साथ-साथ मशहूर संगीतकार एआर रहमान और प्रतिष्ठित अभिनेता रणदीप हुडा को भी सम्मानित किया जाएगा। अमिताभ बच्चन समेत इन कलाकारों को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जो प्रतिष्ठित गायिका लता मंगेशकर के पिता के नाम पर दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित सम्मान है। ये अवॉर्ड समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को दिया जाता है।

थिएटर और शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में प्रसिद्ध शख्सियत दीनानाथ मंगेशकर की याद में दिए जाने वाले इस अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन 24 अप्रैल को उनकी एनिवर्सरी पर किया जाएगा। अमिताभ बच्चन 81 साल की उम्र में ये अवॉर्ड फिल्म में उनके काम और प्रतिभा के साथ-साथ देश पर एक छाप छोड़ने के लिए दिया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़े : बिग बी हुए ‘लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार’ से सम्मानित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *