श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में मॉडल G20 के तहत निबंध, वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में 28 अप्रैल 2023 को भारत सरकार के मॉडल G20 पहल के तहत निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थीयों ने मॉडल G20 के अनुसार G20 देशों की परिभाषित समस्याओं के समाधान के लिए बातचीत किया और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, मॉडल G20 पहल से संबंधित अन्य मुद्दों के बारे में जानकारी प्राप्त किया।

Read More:-CG BOARD RESULT 2023 : जानें कब जारी होगा 10th और 12th बोर्ड का रिजल्ट…
विद्यार्थियों ने मॉडल G20 के लिए क्लाइमेट परिवर्तन और उसके प्रभाव थीम पर, महिलाओं के नेतृत्व में महिलाओं की विकास भूमिका समाज में थीम पर और कृषि का डिजिटलीकरण थीम पर निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से चर्चा की। मॉडल G20 पहल के इस कार्यक्रम में आयोजक के तौर पर विज्ञान संकाय की डीन डॉ. अनुभूति कोशले और समन्वयक के तौर पर डॉ. रूपल पुरैना, कु. प्रतिभा चोखी, कु. टिकेश्वरी मारकंडे, रमा कुर्रे, नेहा वर्मा, और प्रतिमा साहू विद्यार्थियों ने का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता के विजेता सुश्री अंजलि वर्मा प्रथम, रॉबिना एक्का द्वितीय, साक्षी पांडा तृतीय, वाद-विवाद के विजेता आस्था सिन्हा और समूह प्रथम, शिवांग गुप्ता और समूह द्वितीय, साहिल प्रजापति और समूह तृतीय, भाषण प्रतियोगिता के विजेता अमनधर दीवान प्रथम, एला द्वितीय, शिवांग गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे।

Read More:-RBI Recruitment: रिजर्व बैंक में नौकरी का मौका , जानें आवेदन की लास्टम डेट …
इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.सी रमेशकुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित हो कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें जलवायु परिवर्तन, कृषि का डिजिटलीकरण और समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी और मॉडल G20 पहल के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की…


