डॉ जे के उपाध्याय, उपाध्यक्ष, श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट ने ट्रस्ट मुख्यालय में तिरंगा फहराया व राष्ट्र गान गाकर तिरंगे को सलामी दी…
रायपुर :श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के कैम्पसों में स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ को धूमधाम के साथ मनाया गया।

नया रायपुर, रायपुर , कुम्हारी , बिलासपुर , जगदलपुर, जबलपुर , मंडला , शहडोल , सागर , चित्रकूट , धाम , झाँसी कैंपस में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया।

डॉ जे के उपाध्याय उपाध्यक्ष, श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट ने ट्रस्ट मुख्यालय में तिरंगा फहराया व राष्ट्र गान गाकर तिरंगे को सलामी दी गई। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

स्कूल के छोटे छोटे बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर आजादी के गीत गाते हुए नजर आए।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी कैम्पसों के स्कूल, काॅलेजों एवं अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा ध्वज फहराया गया।

इस अवसर पर लोगों ने देश के अमर शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया। अनेक शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
