April 30, 2025

भारतीय नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे दिनेश कुमार त्रिपाठी…

0
WhatsApp Image 2024-04-20 at 2.55.00 PM

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना में उप प्रमुख के रूप में वॉइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को नए नौसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार वॉइस एडमिरल त्रिपाठी 30 अप्रैल को नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। क्योकि उसी दिन मौजूदा नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार सेवानिवृत हो रहे हैं।

वॉइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी के बारे में

वॉइस एडमिरल त्रिपाठी का जन्म 15 मई 1964 में हुआ था। उन्हें 1 जुलाई 1985 में नौसेना में कमीशन मिला था। उन्हें संचार के क्षेत्र तथा इलेक्ट्रॉनिक वाॅरफेयर में विशेष महारत हासिल है और अपने 39 वर्ष के लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने आईएनएस विनाश, आईएनसएस किर्च और आईएनएस त्रिशूल जैसे युद्धपोतों की कमान संभाली है। वॉइस एडमिरल त्रिपाठी को उल्लेखनीय तथा सराहनीय सेवा के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक तथा नौसेना पदक से सम्मानित किया जा चुका है।


कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर स्पेशलिस्ट हैं नए नेवी चीफ

उन्होंने गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर INS मुंबई के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और प्रिंसिपल वारफेयर ऑफिसर के रूप में भी काम किया है। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को भारतीय नौसेना का नया चीफ नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने गुरुवार देर रात इसकी घोषणा की। दिनेश त्रिपाठी वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की जगह लेंगे। दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर भी काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन्हें भी पढ़े