छत्तीसगढ़ व्यापम ने हॉस्टल वार्डन के 300 पदों पर भर्ती के लिए शुरू किया आवेदन जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया ?…
छत्तीसगढ़ । प्रदेश में व्यापम ने बेरोजगार उम्मीदवारों के लिए छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों पर भर्ती जारी किया है, छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए छात्रावास अधीक्षक श्रेणी “द” के पदों पर सीधी भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ छात्रावास अधीक्षक भर्ती 2024 के लिए योग्य एवं इच्छुक 12वीं पास महिला पुरुष अभ्यार्थी छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा निर्धारित समय अवधि तक अपनी संपूर्ण शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों के साथ छत्तीसगढ़ व्यापम में छात्रावास अधीक्षक के लिए ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। बता दें कि भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जावेगा साथ ही इन पदों के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सातवां वेतनमान के आधार पर प्रतिमाह सैलरी भुगतान किया जावेगा।
पद : छात्रावास अधीक्षक के लिए श्रेणी “द” के पद पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जानी है ।
वेतनमान: छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा छात्रावास अधीक्षक के पदों पर जिन अभ्यर्थियों का चयन होगा उन अभ्यर्थियों को राज्य सरकार द्वारा 7वे वेतन आयोग के आधार पर प्रतिमाह वेतन भुगतान किया जावेगा । जिसमे 25300 – 80500 /- रुपया महीना दिया जायेगा ।
इन्हें भी पढ़े
- Govt. Job : ICMR ने निकली 10वीं पास और ग्रेजुएट्स के लिए 44 भर्तियां, मिलेगी 1 लाख से भी ज्यादा सैलरी
- AIIMS job : देशभर के एम्स में नर्सों के रिक्त पदों पर होंगी बंपर भर्तियां….इसी साल जून में हो सकती है परीक्षाएं…
- Jobs : DSSB द्वारा 500 से अधिक पदों पर भर्तीयां, देंखे आवेदन की अंतिम तारीख़…
आवेदन की तिथि
अधिसूचना दिनांक 01/03/2024 को जारी किया गया । जिसमे आवेदन के लिए प्रारंभिक तिथि 03/03/2024 से लेकर 31/03/2024 तक अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है ।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ छात्रावास अधीक्षक जॉब के लिए योग्य एवं इच्छुक महिला पुरुष अभ्यार्थी छत्तीसगढ़ व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर निर्धारित तिथि से पहले आवेदन सबमिट कर सकते हैं।
- सबसे पहले नीचे दिये गये विभागीय विज्ञापन लिंक को क्लिक करे।
- उसके बाद ऑनलाइन फॉर्म लिंक को क्लिक करें।
- मुख्य पृष्ठ पर “सीजी हॉस्टल वार्डन ऑनलाइन फॉर्म” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरना होगा।
- छत्तीसगढ़ छात्रावास अधीक्षक जॉब आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
- अंत में सबमिट करने के बाद सीजी हॉस्टल वार्डन ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंट आउट कर ले।
चयन की प्रक्रिया : छात्रावास अधीक्षक के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा उम्मीदवारों के चयन हेतु तीन चरणों में परीक्षा आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी अभ्यार्थियों को सफलता प्राप्त करना अनिवार्य है ।
- प्रथम चरण में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देना होगा ।
- द्वितीय चरण के लिए मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा ।
- अंतिम चरण के लिए दस्तावेज सत्यापन किया जायेगा ।सीजी हॉस्टल वार्डन वैकेंसी चयन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी के लिए नीचे Cg Vyapam Hostel Warden Notification की भलीभांति जांच कर लेवे।
