श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स आरी झाँसी में आयोजित हुआ करियर काउंसलिंग व प्लेसमेंट प्रोग्राम….
आरी झाँसी। किसी भी कॉलेज या शिक्षण संस्थान की गुणवत्ता की असली पहचान उसके प्लेसमेंट के आंकड़ों से ही होती है यह एक ऐसा सूचक है जो कॉलेज की प्रतिष्ठा को बढ़ाने का काम करता है। श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी के प्रबंधक डॉ. सत्येंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में फार्मेसी के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त सिंकेम फार्मास्युटिकल्स लेबोरेटरीज द्वारा प्लेसमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

जिसमें सिंकेम फार्मास्युटिकल्स के ए.एस.एम. कृष्णकांत एवं सीनियर एक्जीक्यूटिव सूरज तिवारी द्वारा बच्चों की करियर काउंसलिंग की गई। प्रोग्राम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर और मुख्य अतिथियों को पुष्प एवं सांस्थानिक स्मृति चिह्न देकर किया गया।

कार्यक्रम में संबोधन करते हुए मुख्य अतिथि कृष्णकांत ने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए एवं भविष्य में स्वयं को एक मजबूत स्तंभ बनने हेतु प्रेरित किया उन्होंने कहा कि स्वयं को इतना काबिल बनाओ कि जब कोई कंपनी आपके चयन के लिए आये तो उनमें आपके चयन को लेकर प्रतिस्पर्धा हो।
तत्पश्चात प्लेसमेंट प्रोग्राम को आगे बढ़ाते हुए प्रोग्राम में फार्मेसी संकाय के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं एवं पूर्व में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, प्रोग्राम में बैठे छात्रों का चयन इंटरव्यू एवं उनके शैक्षिक योग्यता के आधार पर किया गया। जिसमें फार्मेसी के 7 छात्रों का चयन मेडिकल सेल्स ऑफिसर के पद पर उच्च पैकेज पर किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों का आभार कैंपस प्लेसमेंट प्रभारी अलंकार शुक्ला के द्वारा किया गया, आभारव्यक्त करते हुए अलंकार शुक्ला ने कहा की प्लेसमेंट प्रोग्राम के आयोजन से छात्रों का बौद्धिक विकास होता है साथ ही उनमें आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की भावना जाग्रत होती है।
