विद्युत विभाग में निकली बंपर भर्तियां , जाने कब से होंगे आवेदन….
युवाओं के लिए रोजगार का शानदार मौका, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड राजस्थान लेकर आया है। टेक्निकल हेल्पर उम्मीदवारों के लिए 1500 से ऊपर पदों पर भर्ती निकाली गई हैं। बता दें की ये भर्तियां जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की तीनों पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में निकली हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से जेवीवीएनएल, एवीवीएनएल और वीवीएनएल में कैंडिडेट्स की नियुक्ति की जाएगी। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने के योग्य और इच्छुक हैं वे जेवीवीएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Read More:-WIPL के आयोजन के लिए BCCI उठा रही हर कदम, बोर्ड के सचिव जय शाह ने किया खुलासा..
- कल 09 फरवरी 2022 से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। साथ ही बता दें की इन पदों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख है 28 फरवरी 2022,
- ये भर्तियां टीएसपी एरिया और नॉन टीएसपी एरिया के लिए हैं. कौन कर सकता है अप्लाई – जेवीवीएनएल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स का आरबीएससई/सीबीएसई या समकक्ष बोर्ड से बारहवीं पास होना जरूरी है।
- इसके साथ ही उसके पास आईटीटी या इसके समकक्ष योग्यता इलेक्ट्रीशियन, लाइनमैन, एसबीए, वायरमैन, पावर इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में होनी चाहिए।
- इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की आयु 18 से 28 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

