विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2023 : जानिए किसकी बनेगी सरकार, 1181 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला कल…
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मतदान होने के बाद अब रिजल्ट पर सभी की नजरे लगी हुई है । बता दे कि मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है । प्रदेश के 90 विधानसभा सीटों के लिए 33 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए है । साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी जिला कलेक्टर और एसपी को आयोग की तरफ से जारी किए निर्देशों को सख्ती से पालन करने को कहा है । वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू की जाएगी । 3 दिसंबर यानी रविवार को 1181 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है।

मतगणना के लिए सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं । प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से कवर्धा में सबसे अधिक 30 चक्रों में मतगणना होगी । इसके बाद कसडोल में 29 राउंड होंगे । वहीं सबसे कम मनेंद्रगढ़ और भिलाई नगर में 12 चक्रों में मतगणना होगी ।
ईटीपीबीएस मतों की पहले होगी काउंटिंग
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी । इसमेंं सबसे पहले सेवा मतदाताओं के मतों की गणना होगी । सबसे पहले ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलैट सिस्टम) से मिले मतों के क्यूआर कोड की स्कैनिंग की जाएगी । उसके बाद डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी । साढ़े 8 बजे के बाद सभी टेबलों पर एक साथ मतगणना शुरू होगी ।
मतगणना को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है।बता दे कि मोबाइल का उपयोग करते हुए चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर छत्तीसगढ़ का रिजल्ट फ्री में देख सकते है । इतना ही नहीं हमारे अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन जाकर भी रिजल्ट देख सकते है।
1181 प्रत्याशियों का भविष्य त्रिस्तरीय सुरक्षा निगरानी में
छत्तीसगढ़ में मतदान केंद्रों के बाहर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग मतगणना हॉल बनाए गए है। जिन कर्मियों को मतगणना करनी है उनका तीन बार रेंडमाइनजेशन होगा। आखिरी रेंडमाइजेशन 3 दिसंबर की सुबह 6 बजे होगा। यहां सुरक्षा के बीच 1181 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला होगा।

मतगणना के दौरान उम्मीदवार किसी भी टेबल पर जाकर काउंटिंग को देख सकेंगे, जबकि उनके एजेंट निर्धारित टेबल पर ही मतगणना का निरीक्षण करेंगे। वहीं वोटिंग के बाद से ईवीएम को सभी जिला मुख्यालयों में स्ट्रांग रूम में थ्री लेयर सुरक्षा घेरे में रखा गया है । पूरी मतगणना प्रक्रिया की रिकार्डिंग भी रखी जाएगी । इस दौरान प्रेक्षक और रिटर्निंग ऑफिसर को छोड़कर मतगणना कक्ष में किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी ।
इसके अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यानी आईपेड, रिकार्डर, वीडियो कैमरा जैसे अन्य उपकरण नहीं ले जा सकेंगे । 181 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला सात और 17 नवम्बर को ईवीएम में बंद हुआ ।
