PMJAY : डॉक्टर्स डे पर जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूक करने रावतपुरा फार्मेसी कुम्हारी में हुआ सेमिनार, इलाज के लिए मिल रही सस्ती दवाएं…
रायपुर : छात्रों को जन औषधि और जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूक करने के लिए श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी कुम्हारी में सेमिनार का आयोजन किया गया । प्रोग्राम में मुख्य अतिथि डॉ जे के उपाध्याय, सेवानिवृत्त आईएफएस, विशिष्ट अतिथि डॉ ओमेश भगत MBBS मुख्य चिकित्सा अधिकारी वी वाय हॉस्पिटल व प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अनीश वोडिटेलवार मैनेजर सेल्स & मार्केटिंग पीएमबीजेपी शामिल हुए।


प्रोग्राम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा के साथ हुई। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना को डॉक्टर्स डे पर मैनेजर अनीश वोडिटेलवार मैनेजर सेल्स & मार्केटिंग पीएमबीजेपी प्रेजेंटेशन से छात्रों को बताया । साल 2023 के जन औषधि दिवस की थीम ‘जन औषधि – सस्ती भी अच्छी भी’ थी । डॉक्टर्स दिवस पर लोगों में PMJAY के तहत सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सेमिनार आयोजित किया गया । अनीश वोडिटेलवार ने स्टाफ के लिए फर्स्ट एड किट भी बांटी और उन्हें जरूरत अनुसार फर्स्ट एड किट का अपने पर व जरूरतमंद लाेगाें की मदद के लिए इस्तेमाल करने की जानकारी दी।


इस मौके पर डॉ जे के उपाध्याय सेवानिवृत्त आईएफएस ने कहा, भारतीय जन औषधि परियोजना की उपलब्धियां काफी संतोषप्रद हैं। इससे न केवल इलाज के खर्च को लेकर देश के करोड़ों लोगों की चिंताएं दूर हुई हैं, बल्कि उनका जीवन भी आसान हुआ है। डॉ जे के उपाध्याय ने निदेशक और प्राचार्य को अधिक से अधिक ज्ञानवर्धक सेमिनार आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रोग्राम का सफल आयोजन ट्रेनिंग और प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर आस्था वर्मा और फार्मेसी स्टाफ द्वारा किया गया। प्रोग्राम में निदेशक डॉ प्रीती गुरनानी ,नर्सिंग प्रिंसिपल डी चेनम्मा भास्कर, फार्मेसी प्राचार्य डॉ अलंकार श्रीवास्तव, फार्मेसी और नर्सिंग के सभी स्टाफ के साथ छात्र-छात्राये उपस्थिति रहे।






